पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी का त्योहार।
दरभंगा: रविवार को जिले में रामनवमी का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास से मनाया गया। पूरे शहर को पताके से पाट दिया गया था। रामनवमी को लेकर शहर में सुबह से ही उत्सवी माहौल था। शाम होते ही शहर के विभिन्न इलाकों से आकर्षण झांकियां और कीर्तन मंडली निकलने का सिलसिला शुरू हुआ।

झांकियों को देखने के लिए कोतवाली चौक के अलावा दरभंगा टावर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग तालियां बजाकर गुजरने वाली झांकी व कीर्तन मंडली का स्वागत कर रहे थे। कोतवाली चौक पर देर रात तक भक्तों के हुजूम के चलते पांव रखने तक की जगह नहीं थी। अगल-बगल के घरों की छतों पर जमे लोगों की नजर उधर से गुजरने वाली झांकियों की ओर टिकी थी। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं उधर से गुजरने वाली झांकियों पर पुष्प वर्षा कर रही थीं।

झांकियों के साथ चल रहे युवकों का उत्साह परवान पर था। तरह-तरह के करतब दिखाते हुए वे आगे बढ़ रहे थे। ‘राम जी की सेना चली’ गाने व ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ वे आगे बढ़ रहे थे। रामनवमी के मौके पर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। जगह-जगह बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बल को तैनात किया गया था।

कोतवाली थाना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए थे। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर झांकियों पर पुष्प वर्षा भी की गयी। जगह-जगह ठंडा पानी, शरबत, लस्सी आदि की व्यवस्था थी। कोतवाली चौक पर देर शाम अखाड़ों का मिलान हुआ।
तो क्या पर्यवेक्षण गृह में चल रहा रंगदारी का खेल! परिजनों ने किये चौकाने वाले खुलासे।
देखिए वीडियो भी दरभंगा: शुक्रवार की देर शाम लहेरियासराय स्थित पर्यवेक्षण गृह में एक बंदी क…