दरभंगा में दिनदहाड़े चली गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
देखिये वीडियो भी
दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ा हुआ है। इसी क्रम में एकबार फिर अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोलीबारी की खबर सामने आयी है। गोलीबारी के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कुछ देर केलिए सड़क जाम भी किया। पर पुलिस ने पहुंचकर लोगो को समझाबुझा कर सड़क जाम खत्म करवा दिया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के सैदनगर में सुबह करीब आठ बजे फायरिंग की बात सामने आयी है। बताया जाता है कि स्थानीय व्यवसायी राजू ठाकुर पर गोली चलायी गयी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने दरभंगा – समस्तीपुर मुख्य मार्ग को बांस बल्ले से जाम कर दिया और फायरिंग के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची बहादुरपुर थाना की पुलिस लोगों को समझाबुझा कर जाम को खत्म कराकर यातायात चालू करवाया। मौके पर मौजूद एएसआई प्रतिमा कुमारी ने खोखा और एक जिंदा कारतूस मिलने की पुष्टि की।

स्थानीय व्यवसायी राजू ठाकुर ने बताया कि सैदनगर के ही प्रमोद दास द्वारा उनसे लगातार रंगदारी की मांग की जाती रही है। गुरुवर की सुबह भी वह रंगदारी मांगने पहुंचा। रंगदारी देने से इंकार करने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब वह बाइक पर बैठकर भाग गया।

वहीं मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष राज ने कहा कि गोली चलने की सूचना पर गश्ती टीम के साथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभी तक जो बात सामने आयी है, उसके अनुसार आपसी विवाद में गोली चली है। इसको लेकर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
पहलगाम हमले पर शुक्रिया पाकिस्तान लिखने वाले युवक का दरभंगा कनेक्शन, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस।
दरभंगा: पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत पर सोशल मीडिया पर “शुक्रिया पाक…