Home Featured शुरू से अंत तक सभी राउंड में बनी रही गोपालजी ठाकुर की बढ़त।
3 weeks ago

शुरू से अंत तक सभी राउंड में बनी रही गोपालजी ठाकुर की बढ़त।

दरभंगा: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव परिणाम ने एकबार फिर दरभंगा लोकसभा को भाजपा का गढ़ साबित किया है। यहां भाजपा का पताका लगातार चौथी बार लहराया है। वहीं भाजपा के डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लगातार दूसरी बार दरभंगा से शानदार जीत हासिल की है। जीत का अंतर पहली जीत से कम रहा, लेकिन दूसरे चुनाव में भी जब मतगणना शुरू हुई तो डॉ. ठाकुर ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली। यह बढ़त अंतिम 23वें राउंड तक जारी रही। किसी भी राउंड में भाजपा पीछे नहीं हुई।

Advertisement

पहले राउंड में ही भाजपा के डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजद के ललित कुमार यादव पर पांच हजार 257 मतों की बढ़त बना ली। पहले राउंड में भाजपा को 23 हजार 482 और राजद को 18 हजार 225 मत मिले। दूसरे राउंड में भाजपा की बढ़त 15 हजार 516 मतों की हो गई। तीसरे राउंड में एक लाख से अधिक मतों की गिनती होते ही भाजपा की बढ़त 20 हजार 737 मतों की हो गई। चौथे राउंड में भाजपा के वोटों की संख्या एक लाख पार कर गई और बढ़त 32 हजार 841 मतों की हो गई। पांचवें राउंड में भाजपा ने राजद पर 40 हजार 156 तथा छठे राउंड में 51 हजार 919 मतों की बढ़त बना ली। हर राउंड के बाद भाजपा की बढ़त भी बढ़ती रही।

Advertisement

सातवें राउंड में 58 हजार 289, आठवें राउंड में 69 हजार 811, नौवें राउंड में 87 हजार 718 तथा 10वें राउंड में भाजपा की बढ़त 97 हजार 601 मतों की हो गई। 11 राउंड में पांच लाख से अधिक मतों की गिनती होते ही भाजपा ने एक लाख से अधिक की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इसके साथ ही भाजपा समर्थक जीत के प्रति आश्वस्त हो गये। इसके बाद अंतिम राउंड तक भाजपा के वोटों में लगातार बढ़त होती रही। 12वें राउंड में एक लाख 13 हजार 408, 13वें राउंड में एक लाख 19 हजार 872, 14वें राउंड में एक लाख 25 हजार 816, 15वें राउंड में एक लाख 37 हजार 503, 16वें राउंड में एक लाख 39 हजार 77, 17वें राउंड में एक लाख 40 हजार 753, 18वें राउंड में एक लाख 45 हजार 774 मतों की बढ़त हो गई। 19वें राउंड में भाजपा ने डेढ़ लाख से अधिक की निर्णायक बढ़त ले ली और राजद खेमे में निराशा छा गई।

Advertisement

20वें राउंड में कुल नौ लाख 55 हजार 753 मतों की गिनती के बाद भाजपा की बढ़त एक लाख 59 हजार 210 मतों की हो गई। 21वें राउंड में भाजपा ने एक लाख 65 हजार 381 मतों की बढ़त ले ली। 22 राउंड में एक लाख 76 हजार 258 मतों की बढ़त मिलते ही समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। 23वें व अंतिम राउंड में कुल 10 लाख 24 हजार 986 मतों की गिनती में भाजपा के गोपाल जी ठाकुर को पांच लाख 66 हजार 630 तथा राजद के ललित कुमार यादव को तीन लाख 88 हजार 474 मत मिले और भाजपा ने कुल एक लाख 78 हजार 156 मतों के बड़े अंतर से राजद को लगातार चौथी शिकस्त दे दी।

Share

Check Also

निर्धारित अवधि में दायर वादों का सार्थक निराकरण करें सभी लोक प्राधिकार: डीएम।

दरभंगा: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने सभी लोक प्राधिकार को पत्र निर्गत किया है। इसमें उन्हो…