राजकिला सहित धरोहरों की सुरक्षा केलिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश।
दरभंगा: दरभंगा नव पदस्थापित जिलाधिकारी त्यागराजन एम एस ने रविवार को दरभंगा के ऐतिहासिक स्थलों एवं धरोहरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एक एक चीज का बड़ी बारीकी से किया। इस दौरान चंद्रधारी संग्रहालय, महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय, ललित नारायण मिथिला विवि, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि व राज किला गए। जिलाधिकारी ने चंद्रधारी संग्रहालय के निरीक्षण के क्रम में वहां रखे अति प्राचीन दुर्लभ पांडुलिपि, मुगलकालीन पेंटिग्स, अस्त्र-शस्त्र, कसौटी पत्थर आदि को देखा। चंद्रधारी संग्रहालय के रिनोवेशन काम को उन्होंने जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद बगल में स्थित लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी दांत से बने हौदा, पलंग, पालकी, महाराजा का सिंहासन आदि का अवलोकन किया। संग्रहालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। यहां 6 सुरक्षा कर्मी की तैनाती है। इसके बाद डीएम ललित नारायण मिथिला विवि कैंपस पहुंचे। डीएम ने एक ही परिसर में स्थिति दोनों विवि के भवनों को देखा और इसके इतिहास से अवगत हुए। भ्रमण के क्रम में डीएम ने राज किला का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि शहर को देखने और समझने के क्रम में उन्होंने एतिहासिक भवनों और संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की कम संख्या को देखते हुए उसे बढ़ाना का निर्देश दिया है। बताया कि संग्रहालय में पौराणिक और अति बहुमूल्य चीजें रखी हुई है, लिहाजा इसकी सुरक्षा जरूरी है।
हादसे का सबब बनता जा रहा कमला नेहरू पुस्तकाल के सामने बना डिवाइडर।
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक जाने वाली सड़क पर कमला नेहरू पुस्तकाल के सामने…