Home Featured थानाध्यक्ष पर चालक सिपाही को जातिसूचक गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप, एसएसपी को दिया आवेदन।
4 days ago

थानाध्यक्ष पर चालक सिपाही को जातिसूचक गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप, एसएसपी को दिया आवेदन।

दरभंगा: फेकला थाना में पदस्थापित चालक सिपाही संख्या 82 देव कुमार पासवान ने थानाध्यक्ष मोती कुमार पर जातिसूचक गाली देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में देव कुमार पासवान ने दरभंगा के SSP और DIG को लिखित शिकायत दी है। देव कुमार ने बताया कि 31 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह सरकारी वाहन से थाना क्षेत्र का भ्रमण कर लौटे थे। उनके साथ SI भोला प्रसाद और सहस्त्र बाल भी थे। रात में चौकीदार गनौर पासवान उन्हें बुलाने आया। पहले उसने भोला प्रसाद को जगाया, फिर देव कुमार को।

देव कुमार ने बताया कि उन्होंने चौकीदार से कहा कि तैयार होकर आ रहे हैं। इसी दौरान थानाध्यक्ष मोती कुमार का फोन आया। उन्होंने पूछा कहां हो, जवाब दिया ऊपर कमरे में हूं, तैयार होकर आ रहा हूं। थानाध्यक्ष ने फिर कहा नीचे आओ।

Advertisement

देव कुमार ने बताया कि जैसे ही वह वर्दी पहनकर नीचे उतरने लगे, दोबारा कॉल आया। थानाध्यक्ष ने कहा कितना देर कर रहा है। नीचे पहुंचते ही उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जब देव कुमार ने इसका विरोध किया तो थानाध्यक्ष ने थप्पड़ मार दिया और जातिसूचक शब्द कहे। देव कुमार ने कहा कि वह दुसाध जाति से हैं, इसलिए थानाध्यक्ष ने अपमानित किया। उन्होंने DIG से भी शिकायत की है। साथ ही बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन को भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने थानाध्यक्ष मोती कुमार पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

इस संदर्भ में फेकला थानाध्यक्ष मोती कुमार ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है।एक ट्रक एक घर में घुस गया। हादसे की सूचना देर रात मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचना होता है। चालक को बुलाने की कोशिश की गई। कई बार बुलाने पर भी वह नहीं आया। नीचे आते ही उसने चाभी फेंक दी। कहा- मैं नहीं जाऊंगा। थानेदार ने कहा- मैंने उसे मारा नहीं। मेरे साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे। आप किसी से भी पूछ सकते हैं। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। चालक ने इस मामले की लिखित जानकारी वरीय अधिकारियों को दी है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement
Share

Check Also

रेलवे स्टेशन के नजदीक तालाब में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका।

दरभंगा: शहर के बीचों-बीच दरभंगा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित हराही पोखर में मंगलवार सुबह एक…