सेवानिवृत्त पर नम आंखों से दी गई शिक्षक द्वय को विदाई।
दरभंगा: आधारपुर मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती देवी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुईं। बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशानंद हाजरा ने की।

संचालन शिक्षक शंभु मिश्रा ने किया। बीईओ आशानंद हाजरा ने कहा कि नौकरी में आना-जाना तय है। मालती देवी शिक्षा प्रेमी थीं। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों से परिवार जैसा व्यवहार करती थीं। निरीक्षण के दौरान हमेशा विद्यालय में उपस्थित मिलती थीं। पठन-पाठन में निष्ठा से जुड़ी रहती थीं। सरकारी राशि का समय पर उपयोग कर विद्यालय को आगे बढ़ाया।

छात्र-छात्राओं के भविष्य पर विशेष ध्यान देती थी। समारोह में विद्यालय परिवार के साथ गांव के लोग और अभिभावक शामिल हुए। मालती देवी को अंग वस्त्र, पाग-चादर और माला से सम्मानित किया गया। विदाई के दौरान छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका और उपस्थित लोग भावुक हो गए। मालती देवी भी आंखों में आंसू लिए बच्चों से विदा हुईं। प्राथमिक विद्यालय उत्तरी आधारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार की सेवानिवृत्ति पर भी विदाई सह सम्मान समारोह हुआ।

आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौट रही बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
दरभंगा: बहेड़ी थाने के कमलपुर सनखेड़हा गांव में शनिवार को दिन के 11 बजे टीकापट्टी देकुली ग…