Home Featured भीषण अगलगी में एक सौ घर जल कर राख।
5 days ago

भीषण अगलगी में एक सौ घर जल कर राख।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भटवन और मधुबन गांव में बीती रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग में दोनों गांवों के करीब 100 घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों का सारा सामान राख हो गया। घटना में किसी आदमी के हताहत की सूचना नही है। वहीं 4 बकरियां जिंदा जल गई।

धर्मदेव यादव के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद आग ने धीरे-धीरे पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान गांव के लोग गहरी नींद में थे। अचानक उठे शोर और लपटों से लोग जागे। ग्रामीणों ने हैंडपंप और बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान 4-5 सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ।

Advertisement

घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। किसी के पास खाने का सामान नहीं बचा। किसी के पास रहने की जगह नहीं रही। जिलाधिकारी राजीव रौशन ने घटना को लेकर कई बार पूछताछ की। राहतकर्मियों को भेजकर नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया।

Advertisement

ग्रामीण त्रिभुवन कुमार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय 12 हजार रुपए से कुछ नहीं होगा। हर परिवार को 5 से 10 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। प्रशासन से जल्द भोजन और रहने की व्यवस्था करने की मांग की गई है।

Advertisement
Share

Check Also

जमीनी विवाद में बहनोई ने साले पर किया रॉड से हमला, डीएमसीएच में भर्ती।

दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र के गेहूमी कोठिया गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर…