Home Featured वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत।
4 days ago

वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत।

दरभंगा: चट्टी चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम मेकना निवासी दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में अरुण लाल देव के पुत्र ऋषि कुमार और अजय लाल देव के पुत्र मुकेश कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। दिवंगत के आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसी गांव के फलित लाल देव के पुत्र वीर कुमार घायल हैं।

Advertisement

उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। पंचायत के उप मुखिया गौरी लाल देव, विनोद साह, सोनू कुमार साहनी, ललित मंडल, विपुल राय, फूल सिंह लाल देव, बबलू लाल देव, शंकर साह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Share

Check Also

दो समुदायों के बीच हुए आपसी झड़प मामले में दोनों पक्षों से तीन-तीन गिरफ्तार।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत केवटगामा पछियारी में दो समुदायों के बीच हुई आपसी झड़प के…