प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन से अधिक घायल।
दरभंगा: एपीएम थाना क्षेत्र के दीघरा गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को एक ही समुदाय के बीच जमकर हुई मारपीट और रोड़ेबाजी में दो महिलाएं सहित ढेड़ दर्जन लोग जख्मी हो गया। इनमें से एक पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

इलाज के लिए उन्हें शाम को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। चार लोगों के सर पर गंभीर चोटें है। सभी जख्मी लोग दीघरा गांव के ही बताए जाते हैं। एक पक्ष के जख्मियों में नवल सहनी और उनकी पत्नी अनीता देवी के अलावा विनोद सहनी, राज नारायण सहनी, त्रिवेणी सहनी और दशरथ सहनी शामिल हैं।

पहले पक्ष के पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी इमरजेंसी विभाग पहुंचे। इनमें करीब एक दर्जन लोग शामिल हैं। इनमें मिथिलेश सहनी, राम उदगार सहनी, चंदन सहनी, राम जीवन सहनी, राजू सहनी, बजरंगी सहनी, रामविलास सहनी, निशा देवी सहित तीन चार अन्य शामिल हैं।

ज्यादा जख्मी पक्ष के नवल सहनी ने बताया कि दीघरा गांव में अगल बगल सरस्वती पूजा हुई थी। विसर्जन के लिए निकलने के दौरान प्रतिमा बगल के पंडाल से सट गई। वहां मौजूद लोग हमलोगों पर पंडाल को ध्वस्त करने का आरोप लगाने लगे। इसी दौरान वे लोग आक्रोशित हो गए और हम लोगों पर डंडे बरसाने के अलावा रोड़े बाजी करने लगे। इस दौरान कई लोगों का सर फट गया।

वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोग उन पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उनपर हमला किया गया जिससे एक दर्जन लोग से अधिक जख्मी हो गए।

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…