Home Featured सम्पन्न हुआ युवा महोत्सव, बीएचयू बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान एलएनएमयू रहा खाली हाथ। Voice of Darbhanga
January 8, 2019

सम्पन्न हुआ युवा महोत्सव, बीएचयू बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान एलएनएमयू रहा खाली हाथ। Voice of Darbhanga

देखिये पूरा वीडियो

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 34वें पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि युवा महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन कर बनारस हिंदू विवि ओवरऑल चैम्पियन बन गया। उसे विभिन्न विधाओं में 55 अंक मिले। सात दिनों तक चले महोत्सव में गुवाहाटी विवि ने 42 अंक पाकर उप विजेता का खिताब हासिल किया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड 33 अंक प्राप्त कर सकेंड रनरअप रही। डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में सोमवार को आकर्षक समारोह में विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

क्लासिकल वोकल सोलो में बीएचयू प्रथम:

क्लासिकल वोकल सोलो में बीएचयू ने प्रथम, विनोद बिहारी विवि, झारखंड ने द्वितीय व डिब्रूगढ़ विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल परकर्शन में यादवपुर विवि ने बाजी मारी। विनोबा भावे विवि, हजारीबाग दूसरे स्थान पर और बीआरए बिहार विवि तीसरे स्थान पर रहा। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल नन परकर्शन में यादवपुर विवि ने पहला, बीएचयू ने दूसरा व डिब्रूगढ़ विवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। लाइट वोकल इंडियन विधा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने पहला, बीएचयू ने दूसरा व मेजबान मिथिला विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वेस्टर्न वोकल सोलो में यादवपुर विवि ने पहला, तेजपुर विवि ने दूसरा व बीएचयू ने तीसरा स्थाना हासिल किया। वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो का खिताब भी यादवपुर विवि के नाम रहा। इस विधा में तेजपुर विवि ने दूसरा व कॉटन विवि, असम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग इंडियन में विनोद बिहारी विवि ने प्रथम स्थान हासिल किया। विनोबा भावे विवि दूसरे स्थान व गुवाहाटी विवि तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप सांग वेर्स्टन के खिताब पर गुवाहाटी विवि ने कब्जा जमाया। बीएचयू ने दूसरा व गुवाहाटी विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

फोक ऑकेस्ट्रा विधा में तेजपुर विवि प्रथम:

फोक ऑकेस्ट्रा विधा में तेजपुर विवि प्रथम, गुवाहाटी विवि द्वितीय व कॉटन विवि तीसरे स्थान पर रहा। संगीत की इन विधाओं में अंक के हिसाब से बनारस हिंदू विवि ने चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर फोक ग्रुप डांस में कॉटन विवि ने पहला, बीएचयू ने दूसरा व मणिपुर विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल डांस का खिताब बीएचयू के नाम रहा। मणिपुर विवि दूसरे व गुवाहाटी विवि तीसरे स्थान पर रहा। अंक के हिसाब से बीएचयू ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। साहित्य से जुड़ी विधाओं में इलोक्यूशन में डिब्रूगढ़ विवि ने बाजी मारी। तेजपुर विवि ने दूसरा व रांची विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिबेट में कॉटन विवि पहले स्थान पर रहा। गुवाहाटी विवि व रांची विवि ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज का खिताब तेजपुर विवि के नाम रहा। इस विधा में कॉटन विवि ने दूसरा व गुवाहाटी विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन विधाओं में अंक के हिसाब से कॉटन विवि चैम्पियन बना।

थिएटर विधाओं में वन एक्ट प्ले में मणिपुर विवि ने बाजी मारी:

थिएटर विधाओं में वन एक्ट प्ले में मणिपुर विवि ने बाजी मार ली। गुवाहाटी विवि ने दूसरा व सेंट्रल विवि ऑफ झारखंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माइम का खिताब गुवाहाटी विवि के नाम रहा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड दूसरे व विनोबा भावे विवि तीसरे स्थान पर रही। स्किड का खिताब सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के नाम रहा। एलएनएमयू ने दूसरा व डीडीयू, गोरखपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में बीएचयू ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने दूसरा व विनोबा भावे विवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। सेंट्रल विवि ऑफ झारखंड को चैम्पियन घोषित किया गया।

फाइन आर्टस ग्रुप में ऑन स्पॉट पेंटिंग में बीएचयू ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर मणिपुर व तीसरे स्थान पर गुवाहाटी विवि रही। कोलाज में भी बीएचयू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यादवपुर विवि ने दूसरा व डीडीयू, गोरखपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में डीडीयू, गोरखपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। एलएनएमयू ने दूसरा व गुवाहाटी विवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्ले मॉडेलिंग का खिताब मणिपुर विवि के नाम रहा। एनएनएमयू दूसरे व तेजपुर विवि तीसरे स्थान पर रही। रंगोली में बीएचयू ने पहला, डीडीयू, गोरखपुर ने दूसरा व कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी का खिताब मेजबान एलएनएमयू के नाम रहा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि ने दूसरा व गुवाहाटी विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी में डीडीयू, गोरखपुर ने बाजी मारी। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने दूसरा व मणिपुर विवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस ग्रुप की चैम्पियन बनने का गौरव बीएचयू ने प्राप्त किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…