Home Featured कड़कती ठंढ़ में भी 92 वर्ष की उम्र और शारीरिक दिव्यांगता पर भारी पड़ा मतदान का जोश।
December 28, 2022

कड़कती ठंढ़ में भी 92 वर्ष की उम्र और शारीरिक दिव्यांगता पर भारी पड़ा मतदान का जोश।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम चुनाव के दौरान मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया। कड़कड़ाती ठंढ़ में भी मतदाता पूरे गर्मजोशी से मतदान करने घर से निकलते रहे।

इसी दौरान शहर के वार्ड 44 अंतर्गत पोखरिया स्कूल पर बने बूथ संख्या 44/2 पर एक अदभूत नजारा देखने को मिला। शारीरिक दिव्यांगता और 92 वर्ष की उम्र की बाधाओं को तोड़ते हुए वॉकर के सहारे एक मतदाता वोट गिराने पहुंचे। अपने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बने बूथ पर बलभद्रपुर निवासी 92 केवल कृष्ण झा वॉकर के सहारे पहुंचे और मतदान किया। उनके रिश्तेदार अशोक कुमार मिश्रा और पुत्र अनन्त नाथ झा भी उनके साथ साथ चलकर आये।

Advertisement

उनके इस उत्साह को देखकर अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि इनके स्वास्थ्य को देखते हुए इनका पोलिंग बूथ तक आना मुश्किल लग रहा था। पर इन्होंने स्वयं दृढ़ निश्चय के साथ वॉकर उठाकर चलना शुरू कर दिया। इन्हें निकलते उनके पुत्र और वे केवल कृष्ण झा के पीछे पीछे चल दिए।

केवल कृष्ण झा के इस साहस ने कहीं न कहीं मतदाताओं में उत्साह भरने का कार्य किया और घर में दुबके लोग ज्यादा संख्या में निकलने लगे।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…