Home Featured बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत।
2 days ago

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत।

दरभंगा: जिला घनश्यामपुर प्रखंड के दर्जिया में कमला नदी का तटबंध टूटने से आई बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान घनश्यामपुर प्रखंड के पोहद्दी बेला निवासी विजय लाल देव के रूप में हुई है।

Advertisement

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विजय लाल देव बहुत समय से आसपास के इलाके में लोगों से रुपया मांग कर अपना गुजर बसर रहा था। प्रतिदिन वह लोगों से पैसा मांगने के लिए घर से निकलता था।

Advertisement

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि आज वो दर्जिया में कमला नदी के टूटे हुए तटबंध की धार को तैर कर पार करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह फिसल कर गड्ढे में चला गया। लोग उसकी चीख पुकार सुनकर तब तक उसकी जान जा चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस प्रशासन को सूचना दी। परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद मृत विजय लाल देव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन शोकाकुल हैं।

Advertisement

मृतक की बहन नीलम देवी ने बताया कि वह हर रोज घर से अलग-अलग गांव में जाकर लोगों से मांग कर अपना गुजर बसर करता था। आज सुबह भी सुबह घूमने जाने की बात कह कर घर से निकला था।

Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…