Home Featured बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां तेज।
2 days ago

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां तेज।

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने गुरुवार को दरभंगा जिले के बिरौल क्षेत्र में पहुंचेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर गुरुवार को दिनभर प्रशासनिक चहलकदमी तेज रही। प्रशासनिक अधिकारी पर्याप्त फूड पैकेट तैयार करने, कैंपों में राहत वितरण, सुरक्षा तथा सफाई आदि में जुट गए हैं।

Advertisement

सीएम के कार्यक्रम को लेकर बिरौल में खोरागाछी मैदान में गुरुवार को हेलीपैड बनाया गया। डीएम राजीव रौशन तथा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.10 बजे खोरागाछी मैदान में लैंड करेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से पुनाछ के लिए रवाना होंगे। वहां वे बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लेंगे। साथ ही शिविरों में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कोसी नदी के टूटे तटबंध का भी निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का विशेष जोर टूटे तटबंध के चल रहे मरम्मत कार्य पर रहेगा ताकि काम जल्द पूरा होने पर विस्थापितों की घर वापसी कराया जा सके। 12.40 बजे वे खोरागाछी से पटना रवाना हो जाएंगे

Advertisement
Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…