Home Featured शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला सिपाही गिरफ्तार।
14 hours ago

शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला सिपाही गिरफ्तार।

दरभंगा: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले फरार बिहार पुलिस के सिपाही को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय टावर से सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

ज्ञात हो युवती ने आरोप लगाया था कि नौकरी से पहले शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। नौकरी मिलने के बाद से आरोपी सिपाही शादी करने से इंकार कर दिया। गिरफ्तार सिपाही गोपालगंज जिला पुलिस में तैनात है। पकड़ा गया सिपाही एपीएम थाना क्षेत्र के थलवाड़ा गांव के रहने वाले बच्चा लाल राम का पुत्र अर्जुन कुमार बताया जाता है।

Advertisement

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अनुसंधानक दारोगा प्रिया कुमारी को सूचना मिली थी कि आरोपी सिपाही अर्जुन कुमार टावर पर किसी के साथ घूम रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी सिपाही अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले आई। सोमवार की शाम उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisement

बता दें कि 28 अगस्त 2024 को प्रेमिका ने अर्जुन कुमार के खिलाफ आवेदन दिया था कि पिछले 3 वर्षों से नौकरी हो जाने के बाद शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब बिहार पुलिस में उसे नौकरी हो गई, तो शादी करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी किया गया था, लेकिन मानने को तैयार नहीं हुआ।

Advertisement
Share

Check Also

दो बाइक की आमने- सामने टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली एसएच-57 व अलमास होंडा के समीप मंगलवार को देर शाम द…