Home Featured एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
1 day ago

एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सितंबर माह- 2024 की मासिक अपराध गोष्ठी की। पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित अपराध गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पु. उपाधीक्षक-रक्षित, पु. उपाधीक्षक-यातायात, पु. उपाधीक्षक-मुख्यालय, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा के प्रभारी शामिल हुए। मासिक अपराध गोष्ठी की शुरूआत वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। इस मौके पर यातायात उपाधीक्षक अवधेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सहायक कुंवर श्रीवास्तव, पु.नि. विजय यादव, पु.अ.नि. गुड्डू कुमार, पु.अ.नि. तृषा सैनी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं सितंबर माह-2024 में लंबित विशेष, अवशेष कांडों के बेहतर निष्पादन जिसमे स.अ.नि. उपेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, पु.अ.नि. दिव्या कुमारी, पी.टी.सी. सुशील कुमार सभी बहेड़ा थाना, पु.अ.नि. रौशन कुमार, बहेड़ी थाना, पु.अ.नि. सुनील कुमार बहेड़ी थाना, पु.अ.नि. शशिभूषण रजक, बाजितपुर थाना, पु.अ.नि. चार्ली कुमारी, सकतपुर थाना, पु.अ.नि. निलेश कुमार, नेहरा थाना, पु.अ.नि. आरती कुमारी, बिरौल थाना, पु.अ.नि. केशरीनंदन कु. स्थान थाना, स.अ.नि. अभय कुमार सिह कु. स्थान थाना, पु.अ.नि. गोपाल कुमार गुप्ता, घनश्यामपुर थाना, 13. पु०अ०नि० संजीत कुमार,घनश्यामपुर थाना, 14. पु०अ०नि जयप्रकाश सिंह, ए०पी०एम० थाना, 15. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, मोरो थाना, पु.अ.नि. मनोज कुमार, पतौर थाना, 17. पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, सोनकी थाना, 18. पु०अ०नि० मोति कुमार, फेकला थाना, 19. पु.अ.नि. नितु कुमारी, बहादुरपुर थाना, 20. पु.अ.नि. गौतम कुमार बहादुरपुर थाना, 21. पु०अ०नि० अनुराधा कुमारी, बहादुरपुर थाना को मनोवल को बढ़ाने हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा थानाबार पूर्व से लंबित कांड, सितंबर माह में प्रतिवेदित कांड, सितंबर माह में निष्पादित कांडों की शीर्षवार क्रमश: हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या, मोटरसाइकिल चोरी, गृहभेदन का समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कम निष्पादित करने वाले थानाध्यक्ष को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए खासकर प्रतिवेदित कांडो से 2.5 गुना से अधिक लंबित न रहे इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। अपराध गोष्ठी के उपरांत पुलिस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों का समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण हेतु संबंधित शाखा को आदेशित किया गया।

Advertisement
Share

Check Also

शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला सिपाही गिरफ्तार।

दरभंगा: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले फरार बिहार पुलिस के सिपाही को लहेरियास…