Home Featured बाढ़ पीड़ितों की शिकायत पर भड़के उपमुख्यमंत्री, व्यवस्था में सुधार की दी चेतावनी।
3 days ago

बाढ़ पीड़ितों की शिकायत पर भड़के उपमुख्यमंत्री, व्यवस्था में सुधार की दी चेतावनी।

दरभंगा: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार युद्धस्तर पर राहत कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने बाढ़ सहायता की पहली किस्त के रूप में बिहार को 655.60 करोड़ रुपये दिये हैं।

Advertisement

वे बुधवार को दरभंगा और सहरसा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद पटना में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी और कमला बालान से दरभंगा के किरतपुर, कुशेश्वरस्थान सहित छह प्रखंडों की 23 पंचायतों के 2 लाख 22 हजार से अधिक लोग पीड़ित हैं। दरभंगा में पांच बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं और 49 सामुदायिक रसोई केंद्रों में सुबह-शाम भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में 99 नावें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। अब तक दो हजार से ज्यादा भोजन पैकेट बांटी जा चुकी हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में एनडीआरएफ की टीम लगी है।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पुनाच एवं मलय गांव का दौड़ा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से हाल-चाल जाना। जहां बाढ़ पीड़ितों ने उपमुख्यमंत्री से प्रशासन को ओर व्यवस्था के नाम पर कोताही बरतने की शिकायत की। यह सुनकर श्री चौधरी प्रशासन पर भड़क उठे। उन्होंने मौजूद एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं सीओ अभिषेक आनंद से कहा कि आपकी व्यवस्था से हम खुश नहीं है। आप कोई बाढ़ पीड़ितों पर कृपा नहीं कर रहे है। शाम तक यदि व्यवस्था में सुधार की रिपोर्ट नहीं आती है। तो कारवाई निश्चित है।

Advertisement

उन्होंने एसडीओ से बाढ़ पीड़ितों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, भोजन खिचड़ी छोड़ कर चावल, दाल, सब्जी देने, सबेरे में सूखा नास्ता देने, दो समयभोजन, प्लास्टिक, शौचालय का निर्माण कराने और जगह-जगह विस्थापित परिवारों के लिए चापाकल गाड़ने का आदेश दिया।

मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी पटना से हेलीकॉप्टर से सुपौल के खोरा गाछी में लैंड किये। वहां से सड़क मार्ग से पुनाच के समुदायिक किचेन पहुचे, और बाढ़ पीड़ितों से हाल चाल लिया। इसके बाद वे मलय गांव गये जहा बाढ़ पीड़ितों से मिले। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से इस आपदा की घड़ी में सरकार की ओर से हर सम्भव मदद किये जाने की बात कही। इसके बाद के पुन: सुपौल खोरा गाछी पहुँचे, और वहा से हेलीकॉप्टर से बांका के लिए निकल गये।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय शंकर चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू, धर्मेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, शत्रुध्न सहनी, कुशलेन्द्र कुमार, विकास प्रसाद, सोनू सिंह, महावीर सिंह, भगवान ठाकुर आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…