Home Featured सांसद ने भुवौल कोसी बांध के कटाव स्थल का लिया जायजा।
1 week ago

सांसद ने भुवौल कोसी बांध के कटाव स्थल का लिया जायजा।

दरभंगा: सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ० गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को किरतपुर के भुवौल कोसी बांध के कटाव स्थल का जायजा लिया। सांसद डा ठाकुर ने गंडौल से कटाव स्थल तक 8 किलोमीटर से उपर अपने समर्थकों के साथ पैदल चलकर बांध पर शरण लिए विस्थापित लोगों की स्थितियों की जानकारी लिया। कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके पीड़ा के साथ है।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने कोशी बांध की यथा शीघ्र मरम्मती के लिए संबंधित विभाग को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल इस कार्य में तेजी लाई जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नही हो इसके लिए उच्चस्तरीय टीम बनाकर इसके लिए ठोस पहल शुरू किया जाएगा। मौके पर भाजपा नेता महावीर सिंह निर्गुण यादव शक्ति महतो, संजीत, काली साहू ,सोनू सिंह ,चंदन झा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Share

Check Also

शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला सिपाही गिरफ्तार।

दरभंगा: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले फरार बिहार पुलिस के सिपाही को लहेरियास…