Home Featured पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, छह के विरुद्ध प्राथमिकी।
1 day ago

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, छह के विरुद्ध प्राथमिकी।

दरभंगा: जिला में विसर्जन देखने गए युवक को गोली मारी गई है। बुलेट उसके पीठ में लगी है। घायल की पहचान राम नंदन लाल के छोटे बेटे अभिनव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अष्टमी पूजन के दिन छिन्नमस्तिका मंदिर लालपुर उजान में युवकों के साथ बाइक पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। मनिगाछी थाना क्षेत्र के कुछ युवकों ने उजान लालपुर के लोगों को गोली मारने की धमकी दी गई थी। इसी विवाद में गोलीबारी हुई है।

Advertisement

लालपुर गांव निवासी अभिनव गांव से बाहर गया था, इसी दौरान उसे बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की है। युवक को इलाज के लिए झंझारपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने मनिगाछी थाना क्षेत्र के 6 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र मझौरा स्थित बिंदेश्वर पथ के उजान विद्यापति चौक के पास की है।

Advertisement

जख्मी युवक के पिता रामनंदन लाल ने कहा कि अभिमन्यु पटना में रहकर पढ़ाई करता है। दुर्गा पूजा की छुट्टियों में घर आया था। घर से विसर्जन यात्रा देखने की बात कर निकला था। जब लोगों ने यह कहा कि उनके बेटों को गोली मार दी है, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। क्योंकि अभिनव यहां किसी को जानता नहीं है।

Advertisement

बाइक लगाने को लेकर दो-तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों का मनिगाछी के युवकों से विवाद हुआ था। खुन्नस में बिना पहचाने ही मेरे बेटे को गोली मार दी।

सकतपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पंडौल थाना से प्राप्त पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि विवेक यादव ने उसे गोली मारी है। उसके साथ नीतीश कुमार, संजय कुमार, रमेश यादव, आकाश कुमार सहित एक अन्य भी थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement
Share

Check Also

अपराधियों के लिए सेफ जोन बना सिंहवाड़ा का क्षेत्र, व्यवसायी पुत्र की हत्या।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान के बाद जिले में सबसे अधिक अपराधियों का सेफ जोन वाला जगह सिंहवाड़ा का …