Home Featured बाढ़ के पानी में डूबे वृद्ध की सात दिन बाद मिली लाश।
1 week ago

बाढ़ के पानी में डूबे वृद्ध की सात दिन बाद मिली लाश।

दरभंगा: किरतपुर प्रखंड के जमालपुर थाना क्षेत्र के भूभौल गांव के वार्ड 6 के एक वृद्ध का 7 दिन बाद बाढ़ की पानी में शव मिला। जिसे परिजन ने बड़ी मशक्कत से खोज निकाला। मृतक विंदेश्वर साहू का शव शनिवार को दिन के करीब 2: 30 बजे में मिला। जो 29 सितंबर को घर में बाढ़ की पानी में आने के बाद बह गई था। मृतक के पुत्र राम लखन साहू ने बताया कि बाढ़ की पानी में मेरी मां द्रोपदी देवी का डूबने से पहने ही निधन हो गया था। लेकिन मेरे पिता विंदेश्वर साहू शव नहीं मिला था। हम तीनों भाई बाहर रहते है। उसने बताया कि 15 दिन पहले ही हम लोग पक्के की मकान में शिफ्ट किए थे। लेकिन 29 सितंबर की रात में आई बाढ़ में मेरे पिता और माता की डूबने से मौत हो गई। इधर, जमालपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन को सौंप दिया है।

Advertisement
Share

Check Also

शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला सिपाही गिरफ्तार।

दरभंगा: शादी का झांसा देकर लड़की से शादी नहीं करने वाले बिहार पुलिस के सिपाही अर्जुन राम ज…