Home Featured छह प्रखंडों के 107 विद्यालयों को बाढ़ समाप्त होने तक बंद करने का आदेश।
4 days ago

छह प्रखंडों के 107 विद्यालयों को बाढ़ समाप्त होने तक बंद करने का आदेश।

दरभंगा: जिले में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए छह प्रखंडों के 107 विद्यालयों को बाढ़ की विनाशलीला समाप्त होने तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को डीएम राजीव रौशन की ओर से आदेश जारी किये जाने के बाद डीपीओ स्थापना संदीप रंजन ने दी है।

Advertisement

डीपीओ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किरतपुर प्रखंड के 54, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 36, घनश्यामपुर के 18, गौड़ाबौराम के छह, तारडीह के एक तथा बिरौल प्रखंड के एक विद्यालय को बंद कर दिया गया है। मालूम हो कि इन प्रखंडों में कोसी नदी की भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ऐसे में विद्यालयों का संचालन संभव नहीं है। इसी आपदा को देखते हुए विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

Share

Check Also

थानाध्यक्ष पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार।

दरभंगा: किसी भी प्रकार की घटना घटने पर आमजनों केलिए स्थानीय थाना सुरक्षा एवं न्याय का प्रथ…