Home Featured पैक्स चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशित।
5 days ago

पैक्स चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशित।

दरभंगा: आगामी पैक्स चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के प्रारूप का प्रकाशन प्राधिकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार कर दिया गया है। 22 अक्टूबर तक कोई भी मतदाता नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने को लेकर दावा, आपत्ति कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद चुनाव के तिथि का निर्धारण होगा। प्रखंड निर्वाचन प्राधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुल 14 पैक्सों में से 9 पैक्स के लिए ही चुनाव कराया जाएगा। शेष 4 पैक्स यथा रुपौली, अरैला, गोढ़ैला व मोरो का चुनाव टर्म पूरा होने पर व पंचोभ पैक्स का चुनाव पैक्स अध्यक्ष की ओर से वोटर्स का पंजीकरण शुल्क जमा नहीं किए जाने के कारण वर्ष-2026 में कराया जाएगा।

Advertisement
Share

Check Also

शादी का झांसा देकर लड़की का शारीरिक शोषण करने वाला सिपाही गिरफ्तार।

दरभंगा: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले फरार बिहार पुलिस के सिपाही को लहेरियास…