Home Featured राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सीपीआई ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।
17 hours ago

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सीपीआई ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आह्वान पर हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने व समुचित राहत देने सहित बाढ़ व जल जमाव से मुक्ति सहित विभिन्न समस्याओं के प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन के बाद धरना दिया गया। सबसे पहले प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में अलग-अलग पंचायत, गांव से आए हुए पार्टी के झंडा थामे हुए कार्यकर्ता उखड़ा चौक पर एकजुट हुए। जहां से कार्यकारी अंचल सचिव गौतम कांत चौधरी के नेतृत्व में बिहार व केंद्र सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पर जुलूस की शक्ल में पहुंचे।

Advertisement

जहां युवा नेता गुड्डू यादव की अध्यक्षता में एक सभा हुई। जिसको संबोधित करते हुए पार्टी के सहायक जिला मंत्री व मुखिया महासंघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि संपूर्ण उत्तर बिहार में सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रायोजित बाढ़ व सुखाड़ आती है। जब किसानों को पानी की आवश्यकता रहती है, तो सुखाड़ झेलना पड़ता है। वह जब फसल तैयार होने की स्थिति में आती है, तो बाढ़ आ जाती है। यह प्राकृतिक आपदा नहीं है, यह सरकार द्वारा संयोजित आपदा है।

Advertisement

जिसे सरकार प्रशासन प्रतिवर्ष जान के लाती है और इस नाम पर लूट मचाती है। कई नदियों के धाराओं को रोक दिया गया है। जिससे इस क्षेत्र को सालों भर जल जमाव का सामना करना पड़ता है। वहीं सरकार अभिलंब प्रखंड सहित पूरे जिला को प्रभावित क्षेत्र घोषित कर अभिलंब समुचित राहत व्यवस्था की व्यवस्था करें व प्रति व्यक्ति 10000 राहत सभी आम जनों के खाते में भेजें। वहीं बाढ़ सुखाड़ की पूर्ण निजात हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाकर कार्य करें। वहीं कार्यक्रम को रमणजी चौधरी, सरोज मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विद्या देवी, सुकुमारी देवी, लाल बच्चा दास, संजीव कुमार, चुल्हाई दास आदि ने संबोधित किया।

Advertisement
Share

Check Also

दो बाइक की आमने- सामने टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली एसएच-57 व अलमास होंडा के समीप मंगलवार को देर शाम द…