Home Featured अंजुम आरा बनी दरभंगा की मेयर, नाजिया हसन को डिप्टी मेयर की कमान।
December 30, 2022

अंजुम आरा बनी दरभंगा की मेयर, नाजिया हसन को डिप्टी मेयर की कमान।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के कुल 48 वार्डों के लिए हुए चुनाव में अंजुम आरा मेयर और नाजिया हसन उपमेयर घोषित की गईं। अंजुम आरा को कुल 30114 मत और नाजिया हसन को 31927 मत मिले हैं। मेयर पद के चुनाव में दूसरे नंबर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता रहीं। उन्हें कुल 21380 मत मिले।

Advertisement

तीसरे नंबर पर समाजसेवी राकेश नायक की पत्नी निर्माता नायक रहीं। उन्हें कुल 18483 मत मिले हैं। इसी प्रकार डिप्टी मेयर पद पर दूसरे नंबर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा की पत्नी अर्चना झा रहीं। उन्हें कुल 28083 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहीं पिंकी देवी को कुल 17072 मत मिले।

उधर, नगर पंचायत सिंहवाड़ा में प्रेम कुमार विजेता बने हैं। उन्हें 3046 मत मिले हैं। सुधीर कांत मिश्र 1257 वोट लाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, उप मुख्य पार्षद पर पर दीपू कुमार विजेता बने हैं। उन्हें कुल 988 मत मिले हैं। पुण्यानंद मिश्र 898 मत लाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत भरवाड़ा में सुनील कुमार भारती 2372 मत लाकर विजेता बने हैं। यहां 1317 मत लाकर अब्दुल रहमान खान दूसरे स्थान पर रहे हैं। यहां उप मुख्य पार्षद पद पर अवधेश साह विजेता बने हैं। उन्हें कुल 1225 मत मिले हैं। शंभू कुमार 1221 मत लाकर उपविजेता बने हैं।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…