Home Featured नेहरू स्टेडियम में तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव का किया गया आयोजन।
January 3, 2023

नेहरू स्टेडियम में तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव का किया गया आयोजन।

दरभंगा: स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में जिला स्तरीय जिला तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव, 2022-23 का शुभारंभ  जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। एकलव्य की बालिका खिलाड़ियों ने तिलक लगाकर जिलाधिकारी महोदय का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय का पौधे एवं पुष्पगुच्छ से जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने स्वागत किया। उक्त अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर किलकारी की बच्चियों ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने खेल आयोजन समिति के सदस्यों, निर्णायक मंडल एवं दल प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। उक्त अवसर पर खिलाड़ियों के द्वारा शारीरिक शिक्षा शिक्षक आशीष कुमार एवं देवनंदन झा के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया।

उद्घाटन सत्र के उपरांत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, दरभंगा नवीन कुमार ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, सहायक साधन व अन्य द्वारा जिला खेल पदाधिकारी के साथ हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया।

खेल को गति देने के लिए सक्रिय सहयोग करने वाले हरिमोहन चौधरी, बाल भवन किलकारी के प्रशिक्षक रमन कुमार सिंह एवं सुंदर उद्घोषणा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले शारीरिक शिक्षा शिक्षक मध्य विद्यालय औराई कुशेश्वरस्थान के रविंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल ने खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में भाग लेने के लिए सभी का अभिनंदन किया।

प्रतिभागी खिलाड़ी उस प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं बच्चों के साथ आए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रजनी कुमारी सिंह, सिंहवाड़ा के वरीय खिलाड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि बबलू सहनी, जिला खो-खो संघ के सचिव रमाशंकर चौधरी, खिलाड़ी अमित चौधरी, संतोष कुमार शर्मा, प्रभात कुमार चौधरी, राष्ट्रीय खिलाड़ी हैंडबॉल प्राची कुमारी, पवन कुमार, रितेश कुमार मिश्रा, प्रियंका कुमारी, रीमा पूर्वे, गणेश कुमार, अभिषेक कुमार, दीनानाथ ने सक्रिय सहयोग देकर खेल को ससमय संपन्न कराने में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

वहीं खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रमंडलीय खेल के लिए अपनी धमक से अपनी पहचान बनाई।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए ज्ञान प्रकाश जी ने आगामी प्रमंडलीय खेल की तैयारी के लिए कठिन मेहनत करने का आह्वान किया।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने सभी प्रखंडों से खिलाड़ियों के उपस्थिति के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं दक्ष खेल के आयोजन में इसी प्रकार सहयोग करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

अंडर – 12 वर्ग के 300 मीटर दौड़ में बालक में अनमोल कुमार झा राजकीय मध्य विद्यालय, अमेठी, बेनीपुर ने प्रथम स्थान तथा बालिका में ज्योति कुमारी, भालपट्टी, सदर प्रखंड ने प्रथम स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में बालक में मोहम्मद अल्तमश, मध्य विद्यालय, घोसी मनीगाछी ने प्रथम स्थान तथा बालिका में पूजा कुमारी, मध्य विद्यालय बिजली दरभंगा सदर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

अंडर – 14 वर्ग के 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग शिवम कुमार, मध्य विद्यालय, तारालाही, हनुमाननगर ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में बबली कुमारी, मध्य विद्यालय, भालपट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर- 18 वर्ग के 800 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग के प्रतिमा कुमारी, मध्य विद्यालय तारालाही, हनुमाननगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही अंडर – 17 वर्ग के ऊँची कूद में सुधा कुमारी, भालपट्टी ने प्रथम स्थान तथा बालक वर्ग में सचिन कुमार ने प्रथम स्थान, अंडर-14 बालक में हिमांशु कुमार,मध्य विद्यालय, भालपट्टी ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में बबली कुमारी, भालपट्टी ने प्रथम स्थान, अंडर-17 वर्ग की लंबी कूद में बालक वर्ग में सचिन कुमार, मध्य विद्यालय ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में शिखा कुमारी, मध्य विद्यालय,भालपट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-12 की लंबी कूद बालक वर्ग में सुमन राज, मध्य विद्यालय, धोबी गामा, केवटी ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में पूजा कुमारी, मध्य विद्यालय बिजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में लंबी कूद रोहित कुमार, मध्य विद्यालय तारालाही ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में आरती कुमारी, मध्य विद्यालय, अमरोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गोला फेंक प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग में रविता कुमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय औराही कुशेश्वरस्थान ने प्रथम स्थान तथा बालक वर्ग में प्रवीण कुमार मुखिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय औराही, कुशेश्वरस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर बालक दौड़ में आदित्य चौधरी, मध्य विद्यालय, वाजिदपुर, मनीगाछी ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में जूली कुमारी, प्लस टू तारालाही, हनुमाननगर ने प्रथम स्थान, बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में हरीश कुमार, मध्य विद्यालय, तारालाही, हनुमाननगर ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में शारदा सिन्हा, हाई स्कूल धनौली, बहेड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में सनी कुमार राय, उच्च विद्यालय, तारालाही ने प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग बॉल थ्रो में संध्या कुमारी, मध्य विद्यालय, हायाघाट ने प्रथम स्थान तथा बालक वर्ग में सुधांशु शेखर ने प्रथम स्थान, अंडर-12 बॉल थ्रो बालिका वर्ग में दिलरुबा कुमारी, मध्य विद्यालय,औराही कुशेश्वरस्थान ने प्रथम स्थान तथा बालक वर्ग में मोहम्मद दिलशाद, मध्य विद्यालय, घोसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जाना है।

Advertisement

इस अवसर सभी प्रखंडों के खिलाड़ियों के लिए आज आए हुए शिक्षकों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि 04 जनवरी 2023 को दिन में 9:00 बजे खेल अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए फुटबॉल खो-खो एवं कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित होगी, सभी प्रखंडों से प्रतिभागियों को जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होना है।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …