पंचायत में खेल मैदान के निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में खेल मैदानों के निर्माण का मुख्यमंत्री गुरुवार को पटना से ऑनलाइन कार्य आरंभ किया। चयनित सभी पंचायतों में कार्य आरंभ के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर के मनरेगा कर्मी कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर योजनाओं का कार्य आरंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उघड़ा पंचायत में खेल मैदान के कार्य आरंभ कार्यक्रम में रोजगार सेवक राकेश कुमार झा मुखिया शुभा देवी, उपमुखिया दिवाकर झा, पंचायत समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू, रोजगार सेवक राकेश कुमार झा, युवा नेता दीपक मिश्र, मनोज पासवान, समाज सेवी वीरेंद्र झा गुड्डू आदि उपस्थित थे।

इस दौरान मुखिया शुभा देवी ने बताया कि खेल मैदान के विकास के फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उत्साहवर्धन भी होगा। खेल मैदान विकसित होने से युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

दरभंगा में दिनदहाड़े बैंक परिसर के अंदर दवा व्यवसायी के स्टाफ से हुई 3 लाख 81 हजार की लूट।
देखिए वीडियो भी दरभंगा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क…