वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर गुंडा परेड का किया गया आयोजन।
दरभंगा : वरीय अधिकारीयों के निर्देश पर हायाघाट थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। मौके पर थाना के सभी अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्रों में अमन शांति बहाल रहे, इसके लिए गुंडा परेड का आयोजन किया गया है। इससे गुंडा तत्वों में पुलिस का भय बना रहेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रों में कितने असमाजिक तत्व व शराब कारोबारी है। इसका पता लगाया जा रहा है एवं कितने कारोबारी जेल गए और वापस आ कर क्या कर रहे हैं। इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके उपरांत अनुसंधान किया जाएगा कि वास्तव में वे अपराधी प्रवृति में तो कही संलग्न तो नहीं हैं।

जिलाधिकारी की पहल पर आम लोगों के लिए राजस्व कर्मचारियों का संपर्क नंबर हुआ जारी।
दरभंगा: जिलाधिकारी सह समाहर्ता राजीव रौशन ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम लोगों से कर्मचारियो…