Home Featured धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के आरोप में एक गिरफ्तार।
January 11, 2023

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के आरोप में एक गिरफ्तार।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा मोहल्ले में बुधवार सुबह असामाजिक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटकर विरोध जताने लगे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा व कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

आक्रोशित लोग दोषियों को गिरफ्तार करने व धार्मिक स्थल तक जानेवाले रास्ते में गेट लगाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी युवक को गेहूंमी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक दिव्यांग है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान बगल के एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया है। पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक स्थल की ओर जानेवाले मार्ग में गेट लगा दिया गया। आरोपी दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है।

Advertisement

लोगों ने बताया कि धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से नाराज लोगों ने आरोपी युवक की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने उसे मानसिक दिव्यांग समझकर भगा दिया। कुछ देर बाद पूर्व पार्षद भरत सहनी, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू खान समेत कई गणमान्य लोग पहुंच गए। उन लोगों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसी बीच सामाजिक संगठन से जुड़े राजीव प्रकाश मधुकर व मनीष जायसवाल भी पहुंच गए। उन लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कठोर करार्वाई की मांग की। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मामले में एक नामजद के अलावा तीन-चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इस संबंध में एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके विक्षिप्त होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। हालात पूरी तरह सामान्य है। अफवाहों पर लोग ध्यान नहीं दें।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …