Home Featured दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने डॉक्टर के घर चिपकाया इश्तेहार।
January 13, 2023

दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने डॉक्टर के घर चिपकाया इश्तेहार।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दहेज प्रताड़ना मामले में फरार चल रहे कादिराबाद निवासी चिकित्सक डॉ ऋषि राज पूर्वे के घर पर इश्तेहार चस्पाया है। अब पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी।

Advertisement

मालूम हो कि डॉ. अनामिका पूर्वे ने अपने पति डॉ. ऋषि राज पूर्वे सहित चिकित्सक ससुर और सास के खिलाफ 18 मार्च 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पीड़िता ने कहा था कि उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई। शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। विरोध के कारण लगातार सभी मिलकर प्रताड़ित करने लगे। डॉ अनामिका ने ससुराल वालों पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…