Home Featured ग्रामीण समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वंदना अगरबत्ती की हुई लॉन्चिंग।
January 15, 2023

ग्रामीण समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वंदना अगरबत्ती की हुई लॉन्चिंग।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत ओझौल गांव की ग्रामीण महिलाओं ने आत्मनिर्भरता का एक और नायाब नमूना पेश किया है। इस समूह की महिलाओं ने रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पहलीबार खुद के निर्मित ब्रांड की वंदना अगरबत्ती की लॉन्चिंग की। समूह की टीम लीडर चर्चित मशरूम किसान वंदना झा ने विधिवत पूजा अर्चना कर इसकी लॉन्चिंग की। मौके पर मौजूद समूह की अन्य महिलाओं में भी उत्साह था।

इस अवसर पर वंदना झा ने बताया कि इससे पहले कई घरेलू उत्पादों के साथ अगरबत्ती का निर्माण ग्रुप की महिलाएं करती थी। पर यह कार्य आर्डर मिलने पर अन्य कम्पनियों एवं संस्थाओं केलिए किया जाता था। इस दौरान समूह की महिला सदस्यों ने स्वयं का ब्रांड बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद वंदना गृह उद्योग नाम से अपनी संस्था बनाकर इसके माध्यम से वंदना अगरबत्ती की शुरुआत की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन फ्लेवर में वंदना अगरबत्ती उपलब्ध है। अभी लगभग एक दर्जन महिलाओं की टीम इसके लिए कार्य कर रही हैं। मार्केट में डिमांड बढ़ने पर समूह की अन्य महिलाएं भी इससे जुड़ेंगी और यह ग्रामीण महिलाओं के रोजगार का अच्छा साधन बनेगा।

मौके पर रचना भारद्वाज, पुनीता देवी, पूनम देवी, मुन्नी झा एवं मुन्नी देवी आदि उपस्थित थीं।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…