Home Featured बीस जनवरी को दरभंगा पहुंचेगा भारत जोड़ो यात्रा, तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता।
January 18, 2023

बीस जनवरी को दरभंगा पहुंचेगा भारत जोड़ो यात्रा, तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता।

दरभंगा: देश में सत्ता द्वारा व्यापक रूप से फैलाई जा रही नफरत, हिंसा, बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देशभर में चल रही है। अबतक की ये सबसे बड़ी और ऐतिहासिक पदयात्रा का समापन 30 जनवरी को कश्मीर में होगा।

ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने बुधवार को बलभद्रपुर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसी तरह बिहार में भी भारत जोड़ों यात्रा 05 जनवरी को बांका के मंदार पर्वत से शुरू हुई है, जो विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 20 जनवरी को शाम में दरभंगा के आंनदपुर में प्रवेश कर जायेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। आंनदपुर से 21 जनवरी को यात्रा सुबह आठ बजे बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के लिए प्रस्थान कर जायेगी। जिला कांग्रेस कार्यालय में सभी पदयात्री दिन का भोजन करने के बाद दो बजे दिन केवटी के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री राठौर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जबरदस्त जनसमर्थन मिलने से सत्ता पूरी तरह से घबरा गई है। उन्होंने दरभंगा वासियों से नफरत, बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान श्री राठौर ने यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा भी की। मौके पर, जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला कॉर्डिनेटर अजय कुमार जालान, वरिष्ठ नेता रामनारायण झा, प्रदेश प्रतिनिधि प्रतिभा सिंह, इंटक जिलाध्यक्ष इंद्रकांत चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी मो. असलम, परमानंद झा, रतिकांत झा, दयानंद पासवान, उदितनारायण चौधरी, कमलाकांत चौधरी, मिथलेश यादव, गणेश सिंह आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…