Home Featured यूनेस्को क्लब एवं श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कंबल वितरण।
January 22, 2023

यूनेस्को क्लब एवं श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कंबल वितरण।

दरभंगा: यूनेस्को क्लब दरभंगा तथा श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बहादुरपुर प्रखंड के मनियारी पंचायत के गनौली, मनियारी तथा तेलिया पोखर गांवों के गरीबो एवं दलितों, पिछड़ों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इससे पूर्व दरभंगा के महाराजी पुल तथा गांधी चौक के बीच स्थित नाथ बाबा धर्मशाला परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों, सामाजिकों तथा विद्यालय संचालकों ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से कम्बल वितरण समारोह का उदघाटन किया।

Advertisement
समारोह में श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. जगत नारायण नायक, डॉ. वसुंधरा नायक व रेणु, यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष रतन कुमार खेरिया, संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार पंसारी, महासचिव अमरनाथ साह, कोषाध्यक्ष डॉ. आर एन चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, क्लब के सदस्य प्रो मधु रंजन प्रसाद, एस एच अली, वार्ड 10 के पार्षद अमृता जालान, वार्ड 11 के पार्षद सोनी पूर्वे, वार्ड 7 के पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर मंडल, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. जयप्रकाश महतो, डॉ. कालीकांत झा तथा तेलिया पोखर गांव के वार्ड 12 के वार्ड सदस्य ललित कुमार पासवान, स्वयंसेवक अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे। इस अवसर पर क्लब के सदस्य डॉ. जगत नारायण नायक ने कहा कि श्रीराम जानकी सेवा ट्रस्ट का मुख्य काम चिकित्सा- कार्य है। जो मेरी माता एवं पिता की स्मृति में स्थापित एवं कार्यरत संस्था है। हमें जात- पात एवं धर्म- मजहब को भुलाकर एक साथ समाजसेवा का कार्य करना चाहिए। पूर्व मेयर अजय जालान ने कहा कि दरभंगा यूनेस्को क्लब का कार्य सराहनीय है। दोनों संस्थाओं द्वारा गरीबों को निःशुल्क कंबल का वितरण एक प्रमुख सामाजिक कार्य है।
Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…