Home Featured हत्या मामले में आठ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
February 1, 2023

हत्या मामले में आठ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर पुलिस के सहयोग से हत्या के एक मामले में आठ साल से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपित की पहचान सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर वासुदेव गांव निवासी डब्ल्यू सिह उर्फ प्रियरंजन सिंह के रूप में हुई है।

Advertisement

ज्ञात हो कि वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के टीका घरारी गांव में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंदामा निवासी रत्नेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें डब्लू सिंह को आरोपित बनाया गया था। टीका घरारी गांव में डब्लू सिंह की ससुराल है। घटना के समय वह ससुराल में ही रहता था। रत्नेश सिंह की हत्या के बाद से ही डब्लू फरार चल रहा था। डब्लू के फरार रहने पर पुलिस ने उसके घर की वर्ष 2015 में कुर्की कर चार्जशीट न्यायालय में समर्पित कर दिया था।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…