Home Featured रुद्र महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्तिमय हुआ गांव।
April 29, 2023

रुद्र महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्तिमय हुआ गांव।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के बसतपुर पंचायत अंतर्गत उसमामठ गांव में तीन मई से आयोजित होने वाले श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ की भव्य तैयारीयां अंतिम दौर में चल रही है।

मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार।

महायज्ञ को सफल बनाने के लिए भक्तों की टोली गांव देहात में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार में जुटी है। ग्रामीणों एवं कुशल कारीगरों द्वारा भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण कर लिया गया है। वहीं मूर्तिकार विभिन्न देवी – देवताओं के प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं। ग्रामीणों द्वारा भी दीपावली के त्योहार की भांति अपने घरों के रंगरोगन के साथ – साथ आस पड़ोस की सफाई की जा रही है। खास कर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा अपने दूर- दराज के रिश्तेदारों को भी यज्ञ में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा। महायज्ञ के शुरू होने से पूर्व ही पूरा गांव भक्ति में सराबोर दिख रहा है।

यज्ञ मंडप सजाने में जुटे ग्रामीण एवं कारीगर

व्यास रामेश्वर दास जी महाराज की देख रेख में सभी कार्य संपन्न कराया जाएगा। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सर्वप्रथम 02 मई को कुमारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा मठ स्तिथ यज्ञ मंडप से प्रस्थान करके बसतपुर शिव मंदिर के नजदीक पवित्र तालाब से कलश भरकर पुनः यज्ञ स्थल को लौटेगी।

वहीं तीन मई को अरणी मंथन के साथ शास्त्रोक्त विधि से वैदिक ऋचाओं और मंत्रों के बीच ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ होगा।

इसी बीच ग्यारह दिनों तक संत श्री रामेश्वर दास व्यास जी के द्वारा सुबह के पांच बजे से वेद पाठ किया जायेगा। सुबह के दस बजे से लेकर दिन के दो बजे तक रामलीला का आयोजन होगा। वहीं रात्रि के दस बजे से लेकर दो बजे तक रासलीला का आयोजन रखा गया है।

Advertisement

महायज्ञ के आयोजन को सफल बनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों बीच महायज्ञ कमेटी का निर्माण किया गया है। इसमें गोविंद यादव उर्फ नथुनी यादव को अध्यक्ष, रामचतुर राय को सचिव एवं शशिभूषण प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं आगंतुक श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए ब्रेकडांस, रामझूला आदि की व्यवस्था की गई है

Share

Check Also

पीएम मोदी विकास के पर्याय, देश की जनता करती है अटूट विश्वास : गोपाल जी ठाकुर।

विकसित दरभंगा सहित विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होकर रहेगा, उक्त बातें दरभंगा सांसद सह भा…