Home Featured भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुनी पीएम के मन की बात।
April 30, 2023

भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुनी पीएम के मन की बात।

दरभंगा: नगर विधानसभा क्षेत्र के शुभंकरपुर गांव में भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुना।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने कहा कि बिहार बीजेपी द्वारा तय हुआ था कि सभी बूथों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम के सौ वें संस्करण के प्रसारण को अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर जिले के सभी मंडलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मजबूती से अभियान चलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।

Advertisement

श्री झा ने कहा कि वे भी अपने बूथ के अंतर्गत ग्रामीण दरवाजा पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

श्री झा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। इसमें राजनीतिक चर्चा के बजाय आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, कृषि कल्याणकारी योजनाओं पर भारत के लोगों की विशेषताओं को उजागर किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

इस दौरान विनोद कुमार झा, श्रवण झा, मिथलेश झा, जवाहर झा, गोपाल कुमार, मुरारी कुमार, जय भारद्वाज, घनश्याम राय, ब्रजेश गुंजन, सौरव कुमार, कुमार गौरव, संतोष झा सहित दर्जनों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…