Home Featured तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी।
May 1, 2023

तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के कहूवा जगदीशपुर गांव में एक पोखर के पास सोमवार की सुबह एक महिला की लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने शव देखा जिसके बाद बिरौल थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। महिला के भाई ने पति और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना में आवेदन दिया है।

मृतक महिला की पहचान रामानुज ठाकुर की पत्नी रंजू देवी उम्र 48 वर्ष ग्राम कहुवा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला के पति रामानुज ठाकुर ने दो शादी की है। महिला के चार बच्चे भी हैं। सुबह खेतों में जा रहे लोगों ने शव को देखा। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां उपस्थित लोगों ने ग्राम पंचायत के मुखिया को सूचना दी जिसके बाद मुखिया द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और तत्काल मामले की गहनता से जांच हो रही है। मृतक महिला रंजू देवी के भाई रतन कुमार झा ने थाना में आवेदन देते हुए महिला के पति राममनुज ठाकुर समेत उनके परिवार वालो पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि रंजू देवी की शादी लगभग 35 वर्ष पहले हुई थी। महिला को एक बेटी और तीन बेटा है जिसमें से एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है।

आगे आरोप लगाते हुए बताया कि महिला के साथ वो पहले से भी मारपीट गाली-गलौज करता था। इस घटना से संबंधित पहले भी थाना में आवेदन दिया गया था। महिला के ससुराल वाले घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में आवेदन दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…