Home Featured जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित, गई दोनों की कुर्सी।
January 12, 2024

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध लगा अविश्वास प्रस्ताव पारित, गई दोनों की कुर्सी।

दरभंगा: दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी और उपाध्यक्ष ललिता देवी पर लगा अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को पास हो गया। डीएम की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में 47 में अध्यक्ष सहित 27 सदस्य उपस्थित हुए। 26 सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान किया।

Advertisement

इसके साथ ही डीएम राजीव रोशन ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा कर दी। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई विशेष बैठक से उपाध्यक्ष ललिता झा सहित 20 सदस्य अनुपस्थित रहे।अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ इसी महीने सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

इसके मद्देनजर शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में विशेष बैठक हुई। विशेष बैठक में शामिल होने के लिए अध्यक्ष रेणु देवी सहित 27 सदस्य उपस्थित हुए।

Advertisement

अध्यक्ष के अतिरिक्त नवीन कुमार दुबे, मुसर्रत फातमा, रंजना कुमारी, ओम प्रकाश ठाकुर, धीरेंद्र मिश्र, रिंकी कुमारी, दिनेश राम, अंजू देवी, आशा देवी, काजल देवी, सीता देवी, सुजाता कुमारी, सुमित्रा देवी, हरिमोहन यादव, मो. सुभान, सुलेखा देवी, अमरनाथ शर्मा, स्वतंत्र कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर, ललित नारायण पासवान, अवधेश कुमार, हकीकुल, अरूणा कुमारी, धर्मेद्र कुमार झा, धीरज कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद शामिल थे। 26 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। इसके साथ ही दोनों की कुर्सी छिन गई।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…