Home Featured कलश शोभायात्रा के साथ दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ व लोरिक महोत्सव का शुभारंभ।
May 20, 2023

कलश शोभायात्रा के साथ दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ व लोरिक महोत्सव का शुभारंभ।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के लोरिक धाम वनडिहुली में शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ 10 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ व लोरिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। वनडिहुली के रामघाट में प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी, यज्ञ के महंथ कौशल किशोर दासजी महाराज, लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव व सत्यप्रेरक रामदयाल महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद जल बोझने से पूर्व मंत्रोच्चार के बीच वैदिक रीति रिवाज से विधिवत पूजा अर्चना की गयी।

Advertisement

करीब दर्जनभर गांव के 1001 कुमारी कन्याओं ने अपने-अपने कलश में रामघाट का पानी भरकर यज्ञ स्थल के लिए यहां से प्रस्थान किया। कलश शोभायात्रा में खोटही, भोरमा, करम टोल, सोनमाडिहुली, सिमरा, नवटोलिया, सिमरा, गनौरा, लोहनी, सिहौल, झरवरिया, बनीमां बांध, शेर, रजवाड़ा, इनाय, उसरी, अरगा, पवरा आदि दर्जनों गांव की कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा मुख्य यजवान रामप्रीत यादव के नेतृत्व में रामघाट से चलकर शांति चौक, रामनगर, इनाय, घोपाटोल, पश्चिमी टोल वनडिहुली होते हुए यज्ञ स्थल लोरिक धाम तक पहुंचा। कलश स्थापन के साथ ही 10 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ व लोरिक महोत्सव का शुभारंभ हो गया।

आयोजन समिति के व्यवस्था प्रमुख ललित यादव व वार्ड सदस्य रौशन कुशवाहा ने बताया कि विगत वर्षों के आयोजन के मद्देनजर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के रास्तों पर भी प्रतिनियुक्त रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल को लेकर चापाकल के अतिरिक्त पानी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था होगी। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने को लेकर कार्यक्रम स्थल पर हेल्पडेस्क मौजूद रहेंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत हेल्प डेस्क से संपर्क करेंगे।

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…