Home Featured बहेड़ी के मुख्य पार्षद पद पर मनोज लालदेव तथा उप मुख्य पार्षद पद पर कनक चौधरी ने दर्ज की जीत।
December 20, 2022

बहेड़ी के मुख्य पार्षद पद पर मनोज लालदेव तथा उप मुख्य पार्षद पद पर कनक चौधरी ने दर्ज की जीत।

दरभंगा: शहर के शिवधारा स्थिति बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर मंगलवार को चार नगर इकाइयों की मतगणना पूरी हुई। इसमें बहेड़ी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर मनोज लालदेव तथा उप मुख्य पार्षद के पद पर कनक चौधरी ने जीत दर्ज की है। मनोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामनरायण भगत को 1652 मतों के भारी अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किया। मनोज लालदेव को 2805 जबकि राम नारायण भगत को 1153 मत प्राप्त हुए।

उधर, 3069 वोट पाकर कनक चौधरी विजयी घोषित की गयी। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीना देवी को 2344 माता प्राप्त हुए। मनोज लालदेव बहेड़ी पश्चिमी पंचायत के 2011 से 2016 तक मुखिया पद पर कार्यरत थे।

Advertisement

उधर, शिवधारा स्थित बाजार समिति के मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती के बाद 14 वार्ड पार्षदों के नामों की घोषणा कर दी गई। 14 नंबर वार्ड को लेकर हुई मतगणना के बाद कर्मी की भूल की वजह से एक बूथ पर वार्ड पार्षद की उम्मीदवार चांदनी देवी का वोट 225 की जगह मात्र 125 अंकित कर दिया गया था। इनके कुल वोटों की संख्या 287 होनी चाहिए थी जो भूल की वजह से एक सौ कम अंकित कर दिया गया था। इस वजह से 238 मत प्राप्त करने वाली मीना देवी को कागज पर विजयी घोषित दिखा दिया गया था। इसमें सुधार को लेकर बहेड़ी नगर पंचायत चुनाव के आरओ मनोज कुमार, एआरओ सह बीडीओ गंगा सागर सिंह, यहां तक कि डीएम भी पूरे दिन लगे रहे।

बहेड़ी नगर पंचायत चुनाव में वार्ड एक से शीला देवी को 307 व नूतन देवी को 135, वार्ड दो से बैद्यनाथ यादव को 161 व बबलू कुमार पासवान को 102, वार्ड तीन से मनोज पासवान को 204 व ललित राम को 148, वार्ड चार से सुनील कुमार साह को 275 व संगीता देवी को 130, वार्ड पांच से रूको देवी को 231 व आनंद कुमार को 130, वार्ड छह से मानो देवी को 221 व विनोद पासवान को 73, वार्ड सात से धीरज कुमार मुखिया को 312 व शिवा कुमार को 140, वार्ड आठ से प्रगति कुमारी को 204 व अमलेश देवी को 175, वार्ड नौ से नाजो खातून को 87 व रामकाशी देवी को 85, वार्ड 10 से राकेश शर्मा को 110 व सुजीत कुमार को 96, वार्ड 11 से कृष्ण कुमार महतो को 194 व पिंटू कुमार को 139, वार्ड 12 से सुशीला कुमारी को 413 व पुष्पांजलि कुमारी को 187, वार्ड 13 से त्रिवेणी पासवान को 610 व समतोला देवी को 191, वार्ड 15 से रिंकू कुमारी को 407 व राधा देवी को 230 मत प्राप्त हुए।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…