Home Featured नवनिर्वाचित पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के लिए शपथ ग्रहण की तिथि हुई निर्धारित।
January 5, 2023

नवनिर्वाचित पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के लिए शपथ ग्रहण की तिथि हुई निर्धारित।

दरभंगा: नगर निगम के पार्षदों, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

वहीं नगरपरिषद बेनीपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को अरविंद कुमार झा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच दरभंगा द्वारा नगर परिषद बेनीपुर में शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को संजीव कुमार कापर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

Advertisement

नगर पंचायत हायाघाट के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को राहुल कुमार वरीय उप समाहर्ता दरभंगा द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

नगर पंचायत बहेड़ी के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को मनोज कुमार पवन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

नगर पंचायत सिंहवाड़ा के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को राजेश कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। नगर पंचायत भरवाड़ा के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को अभिषेक रंजन वरीय उप समाहर्ता दरभंगा के द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। नगर पंचायतों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संबंधित प्रखंड मुख्यालय में ही करवाया जाएगा।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…