Home Featured मीडिया स्पोर्ट क्लब की बैठक आयोजित, अभिषेक कुमार पुनः बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष।
January 5, 2023

मीडिया स्पोर्ट क्लब की बैठक आयोजित, अभिषेक कुमार पुनः बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित कर्मचारी विश्राम गृह में गुरुवार को मीडिया स्पोर्ट्स क्लब की आम बैठक वरिष्ठ पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में मीडिया कप 2022 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीडिया कप 2023 का आयोजन 25 फरवरी से लनामि विवि परिसर स्थित डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।

इसमें पूर्व की तरह आठ टीमें भाग लेंगी। बैठक में मीडिया कप 2023 के आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। साथ ही इसमें एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया।

Advertisement

इसमें अध्यक्ष गुंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महासचिव गिरीश कुमार, कार्यकारी महासचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण, उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार नीरज, मनोज कुमार, पुनीत सिन्हा, कुमार रौशन, भुवन मिश्रा, संतोष दत्त झा एवं विकास कुमार, अभिनव सिंह, अमित कुमार तथा सचिव पद पर राजीव रंजन प्रसाद, लक्ष्मण कुमार, विपिन पप्पू, कुमार कन्हाई, राकेश कुमार व प्रभास रंजन चुने गए।

एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया, जिसमें डॉ. संजय लाला (अध्यक्ष), नवेन्दु शेखर पाठक एवं प्रह्लाद कुमार किलु को रखा गया है। बैठक में मैदान को सुचारू ढंग से मैच लायक बनाने के लिए ग्राउंड कमेटी का गठन किया गया। इसमें इम्तिेयाज अहमद, मनोज कुमार, सूरज कुमार, वरुण ठाकुर, आशीष महापात्र, राहुल गुप्ता, इन्द्र भूषण चौधरी, चन्द्र प्रकाश कर्ण, कमलेन्द्र झा, लाल बाबू अंसारी, तुलसी झा, नासिर हुसैन, अब्दुल कलाम तथा सुनील भारती को रखा गया है। मीडिया इंचार्ज पदमेश सौरभ होंगे।

इसके अतिरिक्त संरक्षक के रूप में अमनाथ चौधरी, रवि भूषण चतुर्वेदी, संतोष झा, सतीश कुमार, विनय कुमार चौधरी, नवीन सिन्हा, देवेन्द्र ठाकुर, संजीव कुमार, रामा रमण आचार्या, अमरनाथ प्रसाद, अजय मोहन प्रसाद, मंसूर खुस्तर, आलोक पुंज संगीत, मुकेश कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, मनोज दास, सुधांशु सिन्हा एवं आलोक आशीष को रखा गया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…