Home Featured भीषण अगलगी में समान सहित कई दुकानें जलकर राख।
January 9, 2023

भीषण अगलगी में समान सहित कई दुकानें जलकर राख।

 

दरभंगा:  जिले के बहेड़ी बाजार में रविवार की रात भीषण अगलगी की घटना घटी। आग की चपेट में आए कई दुकान का सामान जलकर राख हो गया। लाखो के संपति की क्षति बताई जाती है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नही चल सका है। स्थानीय लोग और प्रशासन शॉर्ट सर्किट या दुकान के अंदर जले अगरबत्ती से आग लगने का अनुमान लगा रहे है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगो का कहना है कि एक साड़ी दुकान से आग की लौ शुरु हुआ जो बिकराल रुप ले लिया और इसके चपेट में तीन अन्य दुकान आ गया।

साड़ी दुकान में आग करीब ग्यारह बजे लगी।बाजार में बिल्कुल सन्नाटा था।आग जब बिकराल रुप ले लिया तब प्रशासन और स्थानीय लोगो को घटना की जानकारी मिली।लोगो ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया।लोग घंटो पानी और अन्य तरकीब को अपना कर आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन सफलता नही मिली। तेज पछिया हवा के कारण आग बिकराल ही होता जा रहा था। कुछ देर बाद पहुंची अग्नि समन दस्ता को भी आग पर काबू आसानी से नही पा सकी।

Advertisement

तीन घंटे से अधिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक साड़ी दुकान के अलावा एक खाद बीज की दुकान,किराना दुकान एवं एक सुधा दुध सह जेनरल स्टोर जलकर खाक हो गया। लोगो का कहना था कि ठंढ के कारण बाजार में जल्दी सन्नाटा हो जाता है। इस कारण लोगो को देर से पता चला। शुरुआती में अगर पता चल जाता तो इतना अधिक क्षति नही होता। दुकानदारों के उपर मानो तो विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।जानकारी के बाद पहुंचे दुकानदार हक्का बक्का थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…