Home Featured मिलने से रोकने पर भड़की महिलाएं, लगाये नीतीश मुर्दाबाद के नारे।
January 12, 2023

मिलने से रोकने पर भड़की महिलाएं, लगाये नीतीश मुर्दाबाद के नारे।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: समाधान यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लहेरियासराय में महिलाओं का आक्रोश भी देखा गया। इस दौरान महिलाओं ने नीतीश चोर है, नीतीश मुर्दाबाद आदि के नारे भी लगाये।

दरअसल, नीतीश कुमार जब जिला मुख्यालय अवस्थित ऑडिटोरियम पहुंचे तब महिलाओं ने उनसे मिलने का प्रयास किया। उनके हाथों में भूमिहीन की तख्तियां भी थीं। महिलाओं का आरोप था कि अधिकारियों ने उन्हें मिलवाने का नाम बोलकर रोक रखा था। पर नीतीश कुमार मीटिंग करके उनलोगों से मिले बिना निकल गए।

Advertisement

हालांकि मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी महिलाओं को समझाने बुझाने का प्रयास करते नजर आये। वे महिलाओं को आवेदन देने केलिए कहते नजर आये, पर महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था और कुछ सुनने को तैयार नहीं दिख रही थीं।

बताया जाता है कि महिलाएं पटनिया एवं सहसराम आदि जगहों से आयीं थी जो खुद को भूमिहीन बता रही थी। वे लोग मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दस डिसिमल जमीन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाह रही थीं।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…