Home Featured ठंड के प्रकोप को देखते हुए 17 जनवरी तक सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित करने का आदेश जारी।
January 15, 2023

ठंड के प्रकोप को देखते हुए 17 जनवरी तक सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित करने का आदेश जारी।

दरभंगा: शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रारंभिक स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों को 17 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

डीईओ समर बहादुर सिंह ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आदेश जारी किया है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए छठी बार स्कूलों में शैक्षिक कार्य को स्थगित करना पड़ा है।

Advertisement

पहली बार शीतलहर को देखत हुए स्कूलों में पढ़ाई 24 को 31 दिसंबर तक के लिए बंद किया गया था। ठंड का प्रकोप जारी रहने पर 31 जनवरी को दूसरी बार 4 जनवरी तक के लिए बंद का आदेश जारी किया गया था।

तीसरी बार 4 जनवरी को 8 जनवरी तक के लिए बंद का आदेश जारी किया गया था। शीतलहर को देखते हुए 7 जनवरी को चौथी बार 10 जनवरी तक बंदी का आदेश दिया गया। लेकिन शीतलहर को देखते पांचवीं बार 10 जनवरी को 15 तक के लिए बंदी का आदेश जारी किया गया।

Share

Check Also

देश में विकासवाद और ईमानदार सोच वाली मजबूत सरकार बनने में अपना योगदान दे मीडिया: राजीव रंजन।

दरभंगा: सोमवार को एनडीए के लोकसभा कार्यालय पर बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनीत लोकसभा मी…