Home Featured धराशायी हुए पुल पर हवा में झूलता नजर आया ट्रक।
January 16, 2023

धराशायी हुए पुल पर हवा में झूलता नजर आया ट्रक।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतिघाट राजघाट मुख्य मार्ग में सोहरवा घाट चौक के निकट कमला नदी पर बना पुल धराशायी हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बालू लदे ट्रक के गुजरने के दौरान यह पुल धराशायी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक एवं खलासी ट्रक से नदी कूद गए। परंतु उनका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी।

Advertisement

पुल टूटने से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन कुमार ने बताया कि यह पुल न सिर्फ 4 जिलों को जोड़ता है, बल्कि लगभग 10 पंचायतों को जोड़ने वाला यही इकलौता रास्ता था।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में विधानसभा उपचुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां पर नए पुल की घोषणा की थी, जिसका शिलान्यास भी हुआ था। इसके साथ ही पुराने पुल को मजबूत करना था और नए पुल का निर्माण होना था। लेकिन न ही पुराने पुल को मजबूत किया गया और न ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।

उन्होंने इस विलंब के कारण हादसा होने का आरोप लगाते हुए संवेदक पर कारवाई की मांग की है।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…