Home Featured प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुलामी की ओर बढ़ रहा है देश : भक्त चरण दास।
January 21, 2023

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुलामी की ओर बढ़ रहा है देश : भक्त चरण दास।

दरभंगा: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश गुलामी की ओर बढ़ रहा है। देश को बांटा जा रहा है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बीजेपी केवल चुनाव जीतने के लिए नफरत फैला रही है। इस तरह की राजनीति को खत्म करने के लिए ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है।

Advertisement

ये बातें बिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी भक्त चरण दास ने कही। जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश के लोगों को एक कर रहे हैं। लोग जाग रहे हैं और जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शकील अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। कहा कि प्रधानमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लोगों को आपस में लड़ाना चाहते हैं।श्री अहमद ने कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा से नफरत को खत्म कर भारत को जोड़ने का काम किया जा रहा है। बिहार विधान मंडल के नेता अजीत शर्मा ने भी भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधायक विजेन्द्र चौधरी, आनंद शंकर सिंह, संतोष मिश्रा, प्रतिभा कुमारी दास के अलावा करीब आधा दर्जन पूर्व विधायक एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी कर रहे थे। वहीं पूर्व मेयर सह कांग्रेस नेता अजय कुमार जालान एवं रामनारायण झा ने संयुक्त रूप से यात्रा में पहुंचे सभी नेताओं को गांधी टोपी पहनाकर चादर व माला से सम्मानित किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि नागेश्वर पंजियार व प्रतिभा सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी मो. असलम, किशोर कुमार झा, डॉ. महताब आलम, दिनेश्वर राय, सुशील सिंह आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि यात्रा सुबह में हायाघाट के आनंदपुर से रवाना हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में दिन के 12 बजे पहुंची यात्रा करीब दो घंटे बाद केवटी के लिए रवाना हुई। रात्रि विश्राम केवटी में होगा।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…