Home Featured भाजपा ने किया एम्स केलिए आरपार की लड़ाई का एलान।
January 24, 2023

भाजपा ने किया एम्स केलिए आरपार की लड़ाई का एलान।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: केंद्रीय वन और पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार एम्स को लटकाने का प्रयास कर रही है। दरभंगा एम्स का निर्माण डीएमसीएच परिसर में हो, इसके लिए वे जल्द राष्ट्रपति से मिलेंगे।

उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार यहां एम्स निर्माण के लिए नींव रखेगी। उस समय मैं भी यहां उपस्थित रहूंगा। एम्स इसी धरती पर बनेगा।

Advertisement

मंगलवार को शहर के कर्पूरी चौक के निकट मेडिकल मैदान में जिला भाजपा की ओर से आयोजित धरने में शामिल राज्यमंत्री ने सरकार भी जमकर निशाना साधा। धरने में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री ने कहा कि मिथिला क्षेत्र में एक भी चीनी मिल नहीं खुली। सरकार इसके लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग चाचा-भतीजा की सरकार के काम को देख रहे हैं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार समाधान नहीं, व्यवधान यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिहार में केंद्र की ओर से किये जा रहे विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रही है। यह अटकाने, लटकाने और भटकाने की सरकार है। परंतु अब यह नहि चलेगा। दरभंगा एम्स का निर्माण हर हाल में डीएमसीएच परिसर में करना होगा। उन्होंने इसकेलिए आरपार की लड़ाई का शंखनाद करते हुए कहा कि इसके लिए अब याचना नही, रण होगा।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण में बिहार सरकार बेवजह व्यवधान उत्पन्न कर रही है। एम्स न बने इसके लिए कई प्रकार का प्रपंच रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण में बिहार सरकार सोची-समझी साजिश के तहत उत्पन्न किया जा रहा व्यवधान कभी सफल नहीं होगा। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा व मिथिला के गरीब-गुरबों को यहां बेहतर इलाज मिले यह बिहार सरकार को रास नहीं आ रहा है। इसलिए वे इसका निर्माण रोकने के विभिन्न तरह के प्रपंच रच रहे हैं। हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने एम्स के स्थल परिवर्तन की मुख्यमंत्री की घोषणा की निंदा करते हुए इस आंदोलन को प्रखंडों तक ले जाने की अपील की। धरने को अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव, गौड़बौराम विधायक स्वर्णा सिंह, जाले विधायक जिबेश मिश्रा, विधान पार्षद हरि सहनी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कृष्ण झा लवली ने किया।

कार्यक्रम के दौरान बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, विधान पार्षद सह प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, लोकसभा प्रभारी राम कुमार झा, प्रदेश प्रवक्ता विवेकानंद पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र झा, डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज, पूर्व मेयर गौरी पासवान, सुजीत मल्लिक, लोकसभा संयोजक मनीष जायसवाल, अभयानंद झा, स्थल प्रभारी प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, सदर प्रमुख शंभू साह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झुनझुनवाला, संतोष पोद्दार, मीना झा, अंजली निषाद, संगीता साह, पिंटू झा, विनय पासवान, माधव चौधरी, मणिकांत झा, अमरनाथ शर्मा, अवधेश, मणिकांत मिश्रा, ज्वाला चौधरी, रमेश प्रसाद, विकास चौधरी, आदित्य नारायण मन्ना आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…