Home Featured अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, पुलिस पर भी पथराव।
April 13, 2023

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, पुलिस पर भी पथराव।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कंगवा गुमती के निकट गुरुवार की देर रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

Advertisement

बताया जाता है कि बाइक में ठोकर लगते ही चालक स्कॉर्पियो को तेजी से भगाने लगा। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित हो गयी और रुक गयी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक की ज्मकर धुनाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्कॉर्पियो चालक को भीड़ से बचाया। स्थानीय लोगों को आशंका हुई कि पुलिस चालक को बचाना चाहती है। इसी से आक्रोशित होकर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालांकि इसमें कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, पर पुलिस वाहन का पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान भीड़ ने थानाध्यक्ष के साथ धक्कामुक्की भी की। घायल बाइक चालक की पहचान शहर के पटेल चौक निवासी अशोक यादव के रूप में हुई है।

इस संबंध में सिटी एसपी सागर कुमार झा ने कहा कि स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया है। उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्कॉर्पियो चालक नशे में था। उसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: अक्सर जेल से अपराधियों द्वारा फोन कॉल करके अपना धंधा चलाने आदि क…