Home Featured दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे पूर्व पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार।
April 19, 2023

दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे पूर्व पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार।

दरभंगा: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में लहेरियसराय थाना क्षेत्र से एक इनामी आरोपित पूर्व पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोतवाली थाने में पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज है। सिटी एसपी सागर कुमार झा ने बुधवार को बताया कि इस मामले में बलभद्रपुर निवासी राम आचार्य उर्फ आचार्या को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपित कॉन्स्टेबल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। यूपी पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यूपी पुलिस और दरभंगा पुलिस ने कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा और यूपी पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले से उसे गिरफ्तार किया गया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि आचार्या की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी।

मालूम हो कि आचार्या ने लहेरियासराय थाने में काफी समय तक चालक के पद पर काम किया था। उसके बाद उसका स्थानांतरण समस्तीपुर कर दिया गया था। कुछ दिनों के बाद उसने फिर से लहेरियासराय थाने में योगदान किया। उसके बाद उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर उसका स्थानांतरण मधुबनी जिला कर दिया गया।

वहां जयनगर थाने में वह ड्राइवर था। यूपी में नाबालिक बच्ची से रेप का आरोप लगने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्राइवर को यूपी पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे यूपी पुलिस अपने साथ ले गई

Share

Check Also

विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

दरभंगा: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विनोद कुमार तिवारी…