Home Featured लगातार सांतवें वर्ष ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा कार्यक्रम का हुआ आयोजन। 
April 23, 2023

लगातार सांतवें वर्ष ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा कार्यक्रम का हुआ आयोजन। 

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले में भगवान परशुराम की जंयती पर अलग अलग जगहों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार को हर वर्ष की भांति लगातार सातवें वर्ष भी ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा कार्यक्रम का आयोजन शहर के बलभद्रपुर अवस्थित ब्रह्मस्थान परिसर में किया गया।

ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा की अध्यक्षता में आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगनजी ने यजमान की भूमिका निभायी। पंडित के रूप में ओमकार नाथ झा एवं चिरंजीव झा रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने सभी आगन्तुकों को पीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement

मौके पर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने सभी को परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि लगातार सात वर्षों से ब्राह्मण फेडरेशन मिथिला सहित सम्पूर्ण बिहार में ब्राह्मण एकता के लिए कार्य कर रहा है। परंतु इसबार परशुराम जयंती कई मायनों में खास है। इसबार कई अन्य संगठन भी परशुराम जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। यह ब्राह्मण एकता के लिए सकारात्मक पहल है। इससे ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों की भागीदारी ब्राह्मण एकता के मुहिम में होगी।

इस दौरान पूजा स्थल पर लगातार भगवान परशुराम की जयजयकार के साथ ब्राह्मण एकता के नारे गुंजयमान होते रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदीप ठाकुर, प्रभाकर ठाकुर, नंद किशोर झा बेचन, अवधेश झा, सुरेंद्र चौधरी, देवकुमार झा, प्रो0 अरुण झा झा, डॉ आमोद झा, मनोहर झा, वंदना झा, मृणालिनी झा, पारस चौधरी, नवीन चौधरी, आदित्य नारायण मन्ना, शिशिर झा, पंकज झा, आशुतोष झा, डॉ कुमार मदन मोहन, गोपाल चौधरी, सुनील कुंवर, विश्वपति मिश्र, भाग्य नारायण चौधरी, दीपक झा, विनोद कांत झा आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Check Also

चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में किया रोड शो।

दरभंगा: बिहार के दरभंगा लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपम…