Home Featured गौतम पाठक हत्याकांड के आरोपी सहित एक किशोर बाल गृह के फरार।
April 23, 2023

गौतम पाठक हत्याकांड के आरोपी सहित एक किशोर बाल गृह के फरार।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित बाल गृह से दो किशोर के फरार होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें एक किशोर गौतम पाठक हत्या का आरोपी है। फरार हुए आरोपी किशोर बिरौल थाना कांड संख्या 97/23 का आरोपी केशव कुमार ठाकुर है। जो साहो पड़ी गांव के राम इकबाल ठाकुर का पुत्र बताया जा रहा है। वहीं दूसरा घनश्यामपुर के सुरेंद्र झा का पुत्र शिवम झा बताया जा रहा है जो गौतम पाठक हत्याकांड का आरोपी है।

Advertisement

शिवम झा को हाल ही में घनश्यामपुर थाना की पुलिस पानीपत से पकड़ कर लाई थी। इस बात को लेकर बाल सुधार गृह के अधीक्षक शशिकांत सिंह ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया है। अधीक्षक शशिकांत ने लहेरियासराय थाना को दिए आवेदन में कहा है कि 20 अप्रैल 2023 को सुरक्षा गार्ड संजय कुमार वर्मा की ओर से 1:15 में बाल कैदियों की गिनती कराई गई इस दौरान दो बच्चे कम पाए गए।

उन्होंने कहा है कि इसके तुरंत बाद इसकी सूचना दोनों किशोर के पिता को दे दी गई है। शहर के कई गलियों दुकानों बस स्टैंड आदि जगहों पर खोजबीन की गई। लेकिन दो किशोर नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि रसोई घर की खिड़की का पत्तर तोड़ कर दोनों किशोर यहां से भाग निकला है।

थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने पूछने पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों किशोर के बाल सुधार गृह से भाग जाने को लेकर एक आवेदन वहां के अधीक्षक शशिकांत सिंह की ओर से दी गई है।

Share

Check Also

चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर के समर्थन में किया रोड शो।

दरभंगा: बिहार के दरभंगा लोकसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपम…